एनसीसी के बारे में जानकारी - NCC In Hindi


राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps-NCC) इनफार्मेशन इन हिंदी | NCC जिसको हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर कहते है, इसके बारे में जानते है |
NCC kya hai

राष्ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps-NCC)

राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम XXXI 1948 के तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई है  |(अप्रैल, 1948 में पारित, 16 जुलाई 1948 में स्थापित)
यह योजना देश के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में लागू की गई है | एन सी सी कार्यक्रम का स्वरुप स्वैच्छिक है| इस संगठन का उद्देश्य देश के लिए सम्मान, निष्ठा और साहसिक युवा बनाना है |
रास्ट्रीय कैडेट कोर एसा वातावरण निर्माण करता है, जो युवा भारतीयों को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है |
देश के युवाओ में चरित्र, भाई-चारा,नेतृव, धर्म-निरपेक्ष और निस्वार्थ सेवा के आदर्श विकसित करना है |

एनसीसी का आदर्श वाक्य :

11 अगस्त 1978 को हुई 11वीं केन्द्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक में कोर के आदर्श वाक्य होने की आवश्यकता पर चर्चा की गई |
2 अक्टूबर 1980 को हुई सीएसी की 12वीं बैठक में "एकता और अनुशासन" को एनसीसी का आदर्श वाक्य चुनने का अंतिम निर्णय लिया गया |

एनसीसी ध्वज :

एनसीसी का ध्वज तिरंगा रंग का है | जिसमे तीन रंग है और बिच में ncc का सिंबल है |'लाल रंग' सेना के लिए, 'गहरा नीला रंग' नौसेना एवं 'हल्का नीला रंग' वायु सेना के लिए है |


एनसीसी सर्टिफिकेट :

एनसीसी तीन तरह के सर्टिफिकेट देता है, जिसमें ए, बी और सी ग्रेड शामिल है और इसमें सर्वोच्च ग्रेड सी होती है |
एन सी सी के 'सी' सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थी जो सैनिक (GD) में भर्ती होना चाहते है उनको लिखित परीक्षा (written exam Part-I) भाग-I देने से छूट है तथा योग्यता क्रम सूची में उन्हें सबसे ऊपर रखा जाएगा |

सैनिक सामान्य ड्यूटी श्रेणी (जीडी)- शारीरिक एवं लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर एन सी सी 'बी' सर्टिफिकेट वालों को 8% एवं '' सर्टिफिकेट वालों को 5% बोनस अंक दिए जाएंगे |

एन सी सी में भर्ती होने के लिए छात्र की आयु-सीमा क्या है?
जे डब्लू/जे डी कैडेटों के लिए 13-18.5 वर्ष एवं एस डब्लू/एस डी कैडेटों के लिए 24 वर्ष तक की आयु |



NCC कैडेट के रुप में एन सी सी कार्यक्रम की अवधि क्या है?
JW/ JD जे कैडेट: दो वर्ष
SW/ SD : दो वर्ष एक साल विस्तार के साथ |

NCC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप और जानकारी प्राप्त कर सकते है |
NCC Official Website : http://nccindia.nic.in

Previous Post
Next Post

Completed Master Degree in Computer Science.Passionate about Blogging,Make Money and Web-Designing.Best Knowledge of HTML,PHP,.NET,C,C++ and other programming languages. Know More About Me...

Related Posts

0 Comments: