BSF क्या है? BSF full form in Hindi


BSF Full Form in Hindi, बी. एस. एफ. का पूरा नाम , BSF क्या है? इन जैसे कई सवाल आपके मन में भी उठते होंगे |

BSF क्या है? BSF full form in Hindi
BSF क्या है? BSF full form in Hindi

तो आज इस पोस्ट में हम आपको  BSF का full form Hindi में बताने वाले है | साथ ही बीएसएफ में शामिल होने के लिए क्या क्या करना पड़ता है, इसकी भी जानकारी आपको देने वाले है |

BSF Full Form in Hindi - बी. एस. एफ क्या है ?

BSF का फुल फॉर्म Border Security Force होता है, बीएसएफ जिसको हिंदी में सीमा सुरक्षा बल कहा जाता है | BSF भारत का सीमा रक्षा संगठन है | यह भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है |
1 December 1965 Border Security Force की स्थापना की गयी थी |BSF को बॉर्डर की सिक्यूरिटी एव बॉर्डर से जुड़े विवादों के लिए बनाया गया है |
BSF का हेडक्वार्टर न्यू दिल्ली में है | BSF को भारत की सभी सीमाओं की रक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित सुरक्षा बल के रूप में बनाया गया था, इस प्रकार सीमा सुरक्षा में अधिक सामंजस्य लाया गया |
BSF का Motto: जीवन पर्यन्त कर्तव्य (Duty Unto Death) है |

वर्तमान में 186 बटालियन के साथ यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है |
श्री के एफ रुस्तमजी IPS  21 जुलाई 1965 से 30 सितंबर 1974 तक सीमा सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक थे | और वर्तमान 1 अक्टूबर 2018 से श्री रजनी कांत मिश्रा IPS महानिदेशक हैं|

BSF के बारे में क्या आपको यह बाते पता है ?

मई-जुलाई 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान, बीएसएफ पहाड़ों की ऊंचाइयों पर बनी रही और सेना के साथ मिलकर इसकी कमान में देश की अखंडता का बचाव किया |
2017 में गुजरात में बाढ़ के दौरान, बीएसएफ ने कई इलाकों में और विशेष रूप से बनासकांठा में संकटग्रस्त लोगों की मदद की |
बीएसएफ को भारतीय सेना के साथ नियंत्रण रेखा पर तैनात किया जाता है |

युद्ध के समय में बीएसएफ की भूमिका:
दुश्मन की अनियमित ताकतों के खिलाफ सीमित आक्रामक कार्रवाई |
सेना के नियंत्रण में शत्रु क्षेत्र में कानून और व्यवस्था का रखरखाव |
शरणार्थियों के नियंत्रण में सहायता|
छापे सहित खुफिया से जुड़े विशेष कार्य करना |

शांतिमय समय में BSF का काम :
सीमा पर तस्करी और किसी भी अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना |
घुसपैठ पर रोक लगाना |
सीमा पार से खुफिया जानकारी इकट्ठा करना |
सीमा पार अपराधों को रोकने का काम करना |

BSF में भरते होने शैक्षणिक योग्यता :

BSF में अलग अलग पोस्ट होती है, जैसे : Constable (Tradesmen),Constable (GD),Sub Inspector( GD),Junior Engineer/ Sub Inspector (Electrical).
छात्र मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वी या फिर 12 वी पास होना जरुरी है |
BSF की एग्जाम देने के लिए छात्र की उर्म 18-25 साल के बिच होनी चाहिए | भारत सरकार के निर्देशानुसार कुछ वर्गों की उम्र में छूट दी गयी है |

BSF Recruitment, Eligibility & Selection Process - Age Limit, Height, Chest


Physical Requirements:
ऊंचाई: पुरुषों के लिए ऊंचाई लगभग 170 सेमी होनी चाहिए और महिलाओं के लिए यह कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए |
छाती: पुरुषों के लिए है, यहां बिना विस्तार के पुरुष छाती का आकार 80 सेमी होना चाहिए और यह विस्तार के साथ 85 सेमी तक होनी चाहिए |
आखे : चश्मे के बिना, दोनों आंखों के लिए न्यूनतम दूर दृष्टि लगभग 6/6 और 6/9 होनी चाहिए |

Selection Process:
एक उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ता है | चयन प्रक्रिया का पहला चरण पेपर I, इसके बाद Physical Standard Test (PST)/ Physical Endurance Test (PET) होता है |

मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट: मेडिकल टेस्ट में मूल रूप से नेत्र दृष्टि परीक्षण होता है जैसा कि चिकित्सा मानकों में उल्लिखित है और शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और स्वस्थ होना चाहिए। इसके बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, इसमें लिखित परीक्षा के अंक शामिल होते हैं और अंतिम चयन उसी के अनुसार किया जाता है|

Also Read:

Previous Post
Next Post

Completed Master Degree in Computer Science.Passionate about Blogging,Make Money and Web-Designing.Best Knowledge of HTML,PHP,.NET,C,C++ and other programming languages. Know More About Me...

Related Posts

0 Comments: