जीमेल आईडी कैसे बनाते : Gmail Id Kaise Banaye

जीमेल आईडी कैसे बनाते : Gmail Id Kaise Banaye. आज के इन्टरनेट युग में हमारे पास अपनी खुद की पहचान बहुत जरुरी है, और इसकी ओर पहला कदम है ईमेल अकाउंट बनाना.


जीमेल आईडी कैसे बनाते : Gmail Id Kaise Banaye



इन्टरनेट के जरिए किसी को भी मेसेज, डॉक्यूमेंट, भेजने के लिए हम ईमेल का इस्तमाल करते है. सबसे पहले ईमेल क्या है इसके बारे में जानते है.

ईमेल ID क्या होता है?
इमेल id को इलेक्ट्रॉनिक मेल कहा जाता है. इसके जरिए हम किसी को भी मेसेज, डॉक्यूमेंट भेज सकते है.
जैसे डाकघर में डाकिया पत्र लेकर जाता है और हम अपने रिश्तेदारों को पत्र भेजते है, उसी प्रकार ईमेल भी काम करता है. इन्टरनेट डाकिया की भूमिका करता है और ईमेल हमारे पत्र की.

इसके लिए हमारे पास अपना ईमेल अकाउंट होना बहुत जरुरी होता है.

Google की जीमेल ये फ्री सर्विस है, जहा पर हम ईमेल अकाउंट बना सकते है.

आपको जहा जहा ऑनलाइन ईमेल id पूछा जायेगा वहां पे आपको अपना ये ईमेल एड्रेस देना होता है.
अगर आपके पास एंड्राइड मोबाइल है और आप गूगल प्ले स्टोर पर अकाउंट बनाना चाहते है तो वहा पे भी आपको ईमेल की जरुरत पड़ती है.

आज कल इन्टरनेट पर कही पर भी अपना अकाउंट बनाने के लिए ईमेल कंपल्सरी है.

जीमेल पर अकाउंट कैसे बनाए:

अगर आप जीमेल पर अपना अकाउंट बनाना चाहते है तो निचे दी गयी स्टेप फॉलो करे.

1. सबसे पहले अपने ब्राउज़र में gmail.com वेबसाइट डाले और ओपन करे.

2. वहा पे जाते है निचे create a account पे क्लिक करे.


Create a Account


अब आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा. उसमे निचे की तरह अपनी इनफार्मेशन फिल करनी है.
Name: इसमें अपना फर्स्ट और लास्ट नाम डाले.
Choose your username: यहाँ पे आपको किस तरह के ईमेल id चाहिए वो नाम डाले आम तौर पर अपना नाम, ही रहें दे.
e.g. demo@gmail.com
Create a Password: अकाउंट के लिए पासवर्ड सेट करे उसमे नंबर, करैक्टर होने चाहिए.
e.g. I@m$Umesh
Confirm a Password: पासवर्ड दोबारा डाले.
e.g. I@m$Umesh
Birthday: अपनी जन्मतिथि डाले.
Gender: मेल, फीमेल सेलेक्ट करे.
Mobile Phone: अपना मोबाइल नंबर डाले.
Your current email Id: अगर आपके पास कोई पुराना ईमेल है तो यहाँ डाले और नहीं है तो उसको वैसे ही छोड़ दे.
Location: India
Form Fill Kare


Next Step पे क्लिक करे.

3. जीमेल की टर्म और कंडीशन को स्वीकार करे.

Terms and condition accept kare


4. अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड के लिए पूछा जाएगा मोबाइल नंबर डालकर टेक्स्ट मेसेज सेलेक्ट करके continue पे क्लिक करे.
Mobile Number Dale


5. आपके मोबाइल पर एक मेसेज आएगा जिसमे 6 डिजिट का एक कोड होगा जिसको वेरिफिकेशन बॉक्स में डालना होगा और continue पर क्लिक करना होगा.

Code Dale


6.आपको वेलकम का मेसेज दिखाई देगा. आपका ईमेल तैयार हो गया है. अब आपको जीमेल की टीम से वेलकम मेल आ जायेंगे.
Welcome Message


तो इस तरह सिंपल स्टेप को फॉलो करके आप भी अपना खुद का ईमेल बना सकते है, तो देर किस बात की है आज ही अपना ईमेल बना ले.

और आपको कुछ प्रॉब्लम हो तो आप कमेंट में हम से पुछ सकते है, हम आपकी पूरी सहायता करने के कोशिश करेंगे.


क्रेडिट और डेबिट कार्ड क्या होता है ? Difference Between Credit adn Debit Card Hindi

आज की इस कैशलेस की दुनिया में हमे हमे डेबिट, क्रेडिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी होनी जरुरी है.
क्यों की कई लोगो को क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के बिच में क्या अंतर होता है ये पता नहीं होता है. Difference Between Credit adn Debit Card Hindi

क्रेडिट और डेबिट कार्ड क्या होता है ?

उनको लगता है की ये दोनों कार्ड एक ही है, लेकिन एसा नहीं है, इस दोनों में काफी फर्क है, जो हम इस लेख में डिटेल्स में जानने वाले है.

Credit Card क्या होता है?

ये एक प्लास्टिक का कार्ड होता है, जिसको हम अपनी भाषा में उधार कार्ड भी कह सकते है. क्रेडिट कार्ड की खासियत ये होती है की अगर हमारे बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है फिर भी हम क्रेडिट कार्ड की मदद से कही से शौपिंग कर सकते है.
क्रेडिट कार्ड से हम वस्तुए , सेवाए खरीद सकते है, और बाद में इनका भुकतान कर सकते है. लेकिन हमे ये भुकतान हमे दिए हुए निर्धारीत समय पर करना होता है. और साथ में इसके बदले में हमे कुछ ब्याज भी देना पड़ता है.
जरुरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड से हम एटीएम से पैसे भी निकाल सकते है.

क्रेडिट कार्ड इस्तमाल करने से होने वाले फायदे:

1. बिना पैसे के भी शौपिंग, ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है.

2. अपने इनकम पर हमे क्रेडिट मिलता है, याने हमारा इनकम जितना ज्यादा होगा उतनी ही क्रेडिट लिमिट ज्यादा होगी.

क्रेडिट कार्ड इस्तमाल करने से होने वाले नुकसान :

1. अगर दिए हुए टाइम में भुकतान नहीं किया तो हमे उसका ब्याज देना पड़ेगा.

2. इसके जरिए हम सेविंग नहीं कर सकते.

3. क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए हमारे पास जॉब, या अच्छा बिज़नस होना जरुरी है.

Debit Card क्या होता है?

डेबिट कार्ड का मतलब होता है, हमारे खाते से कटोती होना. डेबिट कार्ड भी प्लास्टिक का कार्ड होता है. जो हमारे बैंक अकाउंट से जुडा हुआ होता है. जब भी हम डेबिट कार्ड से शौपिंग, पेमेंट करते है तो हमारे अकाउंट से उनते ही पैसे कम होंते है.

ATM कार्ड को डेबिट कार्ड कह सकते है. जब भी हम कही पर एटीएम का इस्तमाल करते है तो हमारे बैंक अकाउंट से उतने रूपए की कटोती होती है.
डेबिट कार्ड के बहुत से टाइप हमे देखने को मिलते है.

उधाहरण :
Rupay Card, Maestro Card, Master Card, Visa Card ये सभी डेबिट कार्ड है जो हमे अपने बैंक द्वारा प्रोवाइड किए जाते है.

डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड से पूरी तरह विपरीत है, याने अगर हमारे बैंक अकाउंट में बैलेंस मौजूद नहीं है, तो हमारा डेबिट कार्ड किसी काम का नहीं है. हम उसके जरिए पैसे नहीं निकाल सकते है. या कोई वस्तुए , सेवाए नहीं खरीद सकते.

डेबिट कार्ड इस्तमाल करने से होने वाले फायदे:

1. डेबिट कार्ड की मदद से हम कही से भी पैसे निकाल सकते है.
2. डेबिट कार्ड से हमारे बैंकिंग के कई व्यवहार हम किसी भी एटीएम सेण्टर से कर सकते है.

डेबिट कार्ड के वैसे तो कोई नुकसान नही है, लेकिन क्रेडिट, डेबिट कार्ड इस्तमाल करते समय हमे सिक्यूरिटी का खास ध्यान रखना पड़ता है. हमारे कार्ड डिटेल्स किसी को भी नहीं देनी चाहिए तथा अपना कार्ड डिटेल्स ऑनलाइन इस्तमाल करते समय वेबसाइट पर भी ध्यान देना पड़ता है.
आपके मन में कोई सवाल हो तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते है.