SIP Kya Hota Hai - सिप क्या होता है?

 SIP in Hindi - क्या आप जानते है की Systematic Investment Plan या सिप SIP क्या है? SIP Meaning Full Form in Hindi.

SIP Kya Hota Hai - सिप क्या होता है?


जो लोग म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करते है, या फिर करना चाहते है, उनको SIP इस टर्म के बारे में पता होगा या फिर पता करना चाहते है | SIP याने Systematic Investment Plan होता है |


जो लोग एक साथ रकम निवेश नहीं कर सकते या फिर जिन लोगो के पास एक साथ ज्यादा रकम नहीं है, उन लोगो के लिए SIP इन्वेस्टमेंट सबसे बढ़िया तरीका है |

क्यों की अगर आप छोटी छोटी रकम को हर महीने लम्बे समय के लिए निवेश करते है, तो कुछ साल बाद आपके पास काफी अच्छी रकम होती है | इसलिए फ्यूचर प्लानिंग के लिए लोग SIP के जरिए पैसे invest करते है |

Systematic Investment Plan या सिप SIP क्या है?

SIP याने सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान इसके जरिए हर महीने /तीन महीने में एक फिक्स्ड रकम म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश की जाती है और इसको SIP कहा जाता है | SIP में निरंतर रूप से एक निश्चित रकम म्यूच्यूअल फण्ड में invest की जाती है |




इसमें जो रकम होती है, उसकी किस्त आप हफ्ते, महीने, 3 महीने या फिर 6 महीने की भी कर सकते है | लेकिन आपको एक समान रकम इसमें निवेश करनी पड़ती है |


SIP में आप कम से कम 500 रूपए से इन्वेस्टमेंट करना शुरू कर सकते है | जो भी रकम आप तय करेंगे और कितने समय बाद (याने महीने, 3 महीने) में निवेश करना चाहते है वो आपके बैंक अकाउंट से कट होती जाएगी | और आपने जिस फण्ड में निवेश किया है, उसमे वो निवेश होती रहेगी |


चलिए इसको एक उधाहरण के तौर पर जानते है |


अगर आप किसी म्यूच्यूअल फण्ड में 1000 SIP हर महीने के लिए invest करते है | और आप कितने साल के लिए SIP करना चाहते है वो चुनते है, मान लो आप 3 साल के लिए SIP करना चाहते है तो आपको अपने mutual fund के अनुसार कुछ निचे दी गई image की तरह return प्राप्त हो सकता है |

SIP Kya Hai


आपके 1000 के हिसाब से 3 साल के लिए 36000 SIP से म्यूच्यूअल फण्ड में invest करने के बाद आपको आपके fund के return के अनुसार  36000 से ज्यादा का return प्राप्त हो सकता है |


SIP के लाभ :

1.छोटी रकम invest कर सकते है | जि हां, SIP का सबसे बढ़िया लाभ यह है, की आप इसमें कम से कम 500 रूपए से invest शुरू कर सकते है |


2. Saving का सबसे आसान तरीका : अगर कोई अपने पैसो को सेव कर के उसको invest करना चाहता है, तो उनके लिए SIP सबसे बढ़िया रास्ता है |

3. Automatic प्रक्रिया : इसमें सब कुछ आटोमेटिक तरीके से होता है, याने आपको सिर्फ KYC पूरी कर के बैंक अकाउंट को लिंक कर देना है, और अपनी SIP की लिमिट और डेट तय कर देनी है | फिर यह हर महीने उस डेट को उतनी अमाउंट बैंक अकाउंट से कट करेगा |


4. पैसे withdraw करना : यदि आप SIP से पैसे withdraw करना चाहते है वो बढ़ी आसानी से withdraw कर सकते है | इसके लिए आपको यह ध्यान में रखना होता है की आप जभ भी invest करे तब उस म्यूच्यूअल फण्ड में लॉक इन पीरियड ना हो |


5. कम जोखिम : SIP से invest करने से से जोखिम काफी कम हो जाती है क्यों की जब भी market ऊपर निचे होता है, तभ भी आप एक फिक्स्ड अमाउंट ही उसमे लगाते है, जिससे आपकी रिस्क average हो जाती है |


SIP से होने वाले नुक्सान  :

SIP करने के जैसे लाभ है, वैसे ही इसके कुछ नुकसान भी है |

1.अगर आप किसी वजह से SIP की किस्त भरने में असमर्थ होते है, तो बैंक आपको इसकी पेनल्टी लगा सकती है |

2.लगातार 3 SIP चुकने पर SIP कैंसिल होती है |

3.SIP के लिए आपके बैंक अकाउंट में उतनी रकम होना जरुरी है |

 

तो अगर आपका सिप याने SIP से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप हमे निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है | और SIP से जुडी जानकारी अगर आपके पास है, तो वो भी कमेंट में हम से शेयर कर सकते है |

म्यूच्यूअल फंड क्या होता हैं – What is Mutual Fund in Hindi

 Mutual Fund Kya Hota Hai? म्यूच्यूअल फण्ड क्या होता है ? Mutual Fund Sahi Hai

Mutual Fund Kya Hota Hai


दोस्तों क्या आप अपने टीवी या फिर मोबाइल पर म्यूच्यूअल फण्ड की ads देख रहे है ? तो आपके मन में यह सवाल जरुर आया होगा की आखिर म्यूच्यूअल फण्ड क्या होता है ?(Mutual Fund Kya Hota Hai) तो आज हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकरी देने वाले है |


जो लोग म्यूच्यूअल फण्ड में invest करना चाहते है, उनको सबसे पहले mutual fund के बारे में पूरी जानकारी लेनी पडती है | जिससे आपको निवेश करते समय आसानी होती है |

म्यूच्यूअल फंड क्या होता हैं – What is Mutual Fund in Hindi?

म्यूच्यूअल फण्ड में कई सारे निवेशको का पैसा एक जगह जमा किया जाता है | और जमा किए हुए पैसो को शेयर बजार में निवेश किया जाता है | म्यूच्यूअल फण्ड को AMC याने अस्सेस्ट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा मैनेज किया जाता है |

इसको सबसे ज्यादा संभव मुनुफा अर्जित करने के लिए जमा किया जाता है |

आसन भाषा में कहा जाए तो म्यूच्यूअल fund याने कई लोगो का पैसा एक जहग इक्कठा किया जाता है | उस पैसे को फिर बाजार में invest किया जाता है और उससे अच्छा return प्राप्त कर के उन लोगो को निवेश + प्रॉफिट के साथ return किया जाता है |




जो लोग share market के बारे में ज्यादा नहीं जानते है, उनके लिए म्यूच्यूअल फण्ड एक सही विकल्प होता है | म्यूच्यूअल फण्ड में लोग कम से कम 500 रूपए से निवेश कर सकते है |

Mutual Fund में निवेश करने के फायदा यह होता है की इस राशी को प्रोफेशनल लोगो द्वारा मैनेज किया जाता है, जिसको Professional Fund Manager कहा जाता है |

कितने तरह के म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) हैं? Types of Mutual Funds

तो चलिए म्यूच्यूअल फण्ड कितने प्रकार के होते है, उसके बारे में जानकारी लेते है |

1.Debt Fund :

डेब्ट फण्ड में में रिस्क सबसे कम होती है | क्यों की इसमें निवेश सरकारी बांड्स और सरकारी और कंपनियों की फिक्स-इनकम सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं | डेब्ट फण्ड में निवेशको को निश्चित return मिलता है और इसमें रिस्क फैक्टर काफी कम होता है | अगर कोई वक्ती बैंक फिक्स्ड डिपाजिट की तुलना में ज्यादा return प्राप्त करना चाहता है,तो वो डेब्ट फण्ड में निवेश कर सकता है |

2. Equity Funds

इक्विटी म्यूच्यूअल फण्ड इसमें निवेशको की रकम को सीधे शेयर में invest किया जाता है | जिस वजह से इक्विटी फण्ड में रिस्क थोडा ज्यादा होता है, और साथ में return भी अच्छा प्राप्त होने की संभावना होती है | डेब्ट फंड्स इक्विटी फंड को स्‍टॉक फंड के रूप में भी जानते हैं |

याने इसमें रिस्क भी ज्यादा होती है और return भी ज्यादा आने की संभावना होती है | छोटी अवधि में ये स्कीम जोखिम भरी हो सकती हैं | लेकिन लंबी अवधि में इसे आपको बेहतरीन रिटर्न कमाने में मदद मिलती है |

3. Hybrid Mutual Fund

हाइब्रिड म्यूच्यूअल फण्ड : इस फण्ड में इक्विटी और डेब्ट दोनों फण्ड में invest किया जाता है | इसलिए इस फण्ड को हाइब्रिड फण्ड कहा जाता है |

म्यूच्यूअल फण्ड से जुड़े कुछ आम सवाल और उनके जवाब :

म्यूच्यूअल फण्ड में invest कैसे करे ?Mutual Fund me Invest Kaise Kare?

म्यूच्यूअल फण्ड में आप डायरेक्ट याने म्यूच्यूअल फण्ड की साईट पर जाकर या फिर किसी आप जैसे grow app की मदद से म्यूच्यूअल फण्ड में invest कर सकते है |


Sip क्या होता है ? SIP Kya Hai?

sip जिसको सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान कहा जाता है | याने आप किसी म्यूच्यूअल फण्ड में हर महीने या फिर 3 महीने में एक फिक्स्ड अमाउंट जमा कर सकते है | इसको SIP कहा जाता है|

 

शेयर मार्केट क्या है – What is Share Market In Hindi

Share market क्या है? What is Share Market in Hindi इसकी बेसिक जानकारी आज हम आपको देने वाले है. बहुत से लोग शेयर मार्केट के बारे में जानना चाहते है, शेयर market में इन्वेस्ट करना चाहते है.

Share market क्या है? What is Share Market in Hindi

लेकिन इसकी सही जानकारी न होने के कारण कुछ लोग इससे दूर भागते है. तो आज हम इसके बारे में कुछ बेसिक जानकारी लेते है.


जिन लोगो को शेयर मार्किट की सही जानकारी है, वो शेयर मार्किट से अच्छे खासे पैसे कमा लेते है. लेकिन जिन लोगो को इसकी सही जानकारी नहीं है वो इससे में रिस्क लेने से डरते है. (तो चलिए जानते है share market kya hai?)

Share क्या होता है?

इसके नाम से ही हमे पता चल जाता है की शेयर मतलब हिस्सा होता है. जब किसी को बडी कंपनी शुरू करनी होती है, तो वो उस कम्पनी के लिए हिस्सेदारी को धुन्धता है. 
जब कोई उस कंपनि का हिस्सा (शेयर) खरीदता है तो वो उतने प्रतिशत उस कंपनी का ओनर बन जाता है. जिसके पास 50% प्रतिशत से ज्यादा शेयर होते है वो उस कंपनी का मालिक होता है.
जिसके पास शेयर होता है उस वक्ती को “shareholders” कहा जाता है.

Share market/Stock Market in Hindi-शेयर मार्किट या स्टॉक मार्किट क्या होता है?

Share market जिसे stock market भी कहा जाता है. शेयर मार्किट याने को मार्केट होता है, जहा पर बहुत सी company के शेयर ख़रीदे और बेचे जाते है.



अगर शेयर बाज़ार से पैसे कमाने है, तो शेयर बाज़ार काम कैसे करता है, ये समजना जरुरी है.
                                               जिस वक्ती को शेयर बाज़ार से पैसे कमाने है तो पहले उसको शेयर खरीदने और बेचने के बारे में जानना होगा.

शेयर खरीदने और बेचने के लिए पहले ब्रोकर के पास आर्डर देनी होती है. इस आर्डर को ब्रोकर अपनी सिस्टम के द्वारा एक्सचेंज के लिए भेज डेटा है. उसके बाद वो आर्डर एक्सचेंज क्यू में आजाती है. उसके बाद वो आर्डर sell(बिक्री) सिस्टम में log हो जाती है.

इसी प्रकार शेयर की बिक्री हो जाने के बाद शेयर ब्रोकर की मदद से शेयर खरीदने वाले के demat खाते में जमा कर दिए जाते है. या फिर जो शेयर खरीदता है उसको पेपर के रूप में भी दिए जाते है.

                                               जब हम शेयर खरीदते है, तो उतने प्रतिशत के लिए हम उस कंपनी के मालिक बन जाते है. अगर फ्यूचर में उस कंपनी को कुछ मुनाफा हो जाता है, तो हमारे शेयर के अनुरूप हमे में मुनाफा मिल जाता है. अगर कंपनी को घाटा हो जाता है वो हमारा भी घाटा हो जाता है.
शेयर की स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग की जाती है, इसके भाव डिमांड और सप्लाई के अनुरूप बदलते रहते है.
इसी वजह से लोग इससे पैसे बना लेते है, याने जब शेयर की डिमांड बढ़ जाए तो कीमत बढ़ जाती है तब हम हमारा शेयर सेल कर सकते है. और मुनाफा प्राप्त कर सकते है.

इंडियन शेयर मार्किट के बार एमे जानकारी:

इंडिया में मेन 2 stock exchanges है, एक Bombay stock Exchange (BSE),  और दूसरा वाला National stock exchange (NSE).

इसके अलावा 22 प्रादेशिक स्टॉक एक्सचेंज मौजूद है. लेकिन Bombay stock Exchange और National stock exchange द्वारा गु 80% व्यापार किया जाता है.

इन दो मार्किट में सबसे ज्यादा स्टॉक एक्सचेंज और ट्रेडिंग होती है. आप ने इसके बारे में न्यूज़, अखबार में भी पढ़ा होगा.


शेयर खरीदने के लिए हमे demat अकाउंट की जरुरत होती है. demat अकाउंट क्या होता है? demat अकाउंट कैसे खोला जाता है, इसके बारे में आने वाले पोस्ट में पूरी डिटेल्स में बात करेंगे.
दोस्तों शेयर बाज़ार से पैसे कमाना है, इसमें निवेश करना है तो पहले इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लीजिए.
क्यों की आधी अधूरी जानकरी कभी भी घातक होती है. इसलिए आप शेयर मार्किट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ले, आज यहाँ पर हमने What is Share Market in Hindi इसके बारे में बेसिक जानकारी देने की कोशिश की है.
आने वाले आर्टिकल में हम शेयर मार्केट से जुडी और भी जानकारी आपके लिए लाएंगे.