Fixed Deposit (FD) क्या होता है ? fd kaise kare


क्या है बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट? fd kaise kare, tode इन जैसे कई सवाल मन में आते है , इसलिए आज बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में सब  जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जा रही है |
Fixed Deposit (FD) क्या होता है ? fd kaise kare
Fixed Deposit (FD) क्या होता है ? fd kaise kare

FD याने फिक्स्ड डिपाजिट के बारे में कई लोगो से सुना होगा | लेकिन कई लोगो को Fixed Deposit (FD) क्या होता है? इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं होती, FD एक अच्छा निवेश और return पाने की जाती है |

Fixed Deposit (FD) क्या होता है?

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी के तहत जमा धन को एक निश्चित समय के लिए बैंक में डिपाजिट करते है, जिसके बदले में बैंक इंटरेस्ट देती है | यह इंटरेस्ट saving account से ज्यादा होता है |

बैंक में दो प्रकार के account होते है, saving account और करंट account | लेकिन बैंक इन एकाउंट्स पर ज्यादा ब्याज नहीं देती है | इसलिए लोग fd करने के बारे में सोचते है |

क्यों की fd पर saving account के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है | एफडी सात दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए कि जा सकती है|
भारत में अधिकतर प्राइवेट और गवर्नमेंट बैंक में fd की सुविधा है | जैसे सभी स्टेट बैंक , state bank of india, Bank of India, Canera Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, Bank of Baroda, Yes Bank यह सभी बैंक फिक्स्ड डिपाजिट की सुविधा उपलब्ध कराती है |

फिक्स्ड डिपाजिट पर कितना ब्याज मिलता है ?

लोगो का सबसे पहला सवाल होता है , की fd पर कितना ब्याज मिलेगा? पुराने समय में fd पर काफी अच्छा ब्याज मिलता था, लेकिन आज के समय में fd पर मिलने वाला ब्याज दर 7% से लेकर 9% तक हो सकता है | यह ब्याज दर आपकी बैंक और आप कितने समय के लिए फिक्स्ड डिपाजिट कर रहे है, उस पर निर्भर करता है |

FD KAISE KARE – फिक्स्ड डिपाजिट कैसे करे ?

फिक्स्ड डिपाजिट करने के लिए बैंक में saving या फिर करंट account होना अनिवार्य है | इसलिए fd करनी है, तो बैंक account होना जरुरी है |

fd करने के लिए बैंक में जाकर fd का फॉर्म लेना पड़ेगा, उसपर जरुरी जानकारी फिल करनी होगी | की कितने की fd करवानी है, कितने समय के लिए, और वो फॉर्म बैंक में submit कर देना होता है |
अगर आपके पास इन्टरनेट बैंकिंग की सुविधा है, तो आप घर बैठे, इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से fd कर सकते है |

फिक्स्ड डिपाजिट करने के फायदे – Advantages of Fixed Deposit

Fixed deposit करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है, की इसमें saving account के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है |

फिक्स्ड में पैसे डालने के बाद इसका return मिलना तय है, याने हमारे पैसे पूरी तरह से सेफ होते है | इसमें पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं होता |

फिक्स्ड डिपाजिट के नुकसान – Disadvantages of Fixed Deposit

Fixed deposit में दुसरे निवेश की तुलना में कम return मिलता है, जैसे mutual funds, share markets लेकिन यह निश्चित रूप से मिलने वाला return है |
अगर हम maturity से पहले fd तोड़ते है, तो हमे पेनेलिटी भरनी पड़ती है |
एफडी पर आपको जो भी ब्याज मिलेगा, वह पूरी तरह टैक्सेबल होता है|

FD Kaise Tode : फिक्स्ड डिपाजिट account कैसे बंद करे

अगर कोई वक्ती अपनी fd तोड़ना चाहता है, वो दो तरीको से अपनी fd तोड़ सकता है |

1.बैंक में जाकर :
आपका जिस बैंक में account है, और जिस बैंक में fd करवाई है, उस बैंक में जाकर fd क्लोज करवाने का फॉर्म फिल कर दे | और उसको बैंक में जमा कर दे |
आपको fd क्यों तोड़ रहे है, इसकी जानकारी देनी पड़ेगी, अगर कोई डॉक्यूमेंट मांगे जाते है, तो भी आपको देने पड़ेंगे |

जिन लोगो के पास इन्टरनेट बैंकिंग की सुविधा है, वह ऑनलाइन बैंक की साइड पर जाकर भी fd तोड़ सकते है | जिस बैंक में fd की है, उस साईट पर चले जाये | अपने यूजर id और पासवर्ड से लॉग इन कर ले | लॉग इन करने के बाद services में fd की सर्विस होगी | वहां से अपना fd account क्लोज करना सकते है |

SBI Fixed Deposit Calculator:

SBI FD Rates:
211 days to 364 days : 6.40 (Regular Deposit), 6.90% (for Senior citizen)

मान लीजिये हम 1 साल के लिए SBI में 1 लाख रूपए fd करते है, तो 1 साल के बाद हमे कुछ इस तरह का रिटर्न्स मिलेगा |
Investment: 1 Lakh
Interest Rate: 6.80%
Interest Earned: 7016
Total Return: 1,07,016
तो यही अगर अगर आप fd अमाउंट को दुगुना करना चाहते है, तो उसके लिए आपको 9 साल तक उसको fd करवाना होगा |


Previous Post
Next Post

Completed Master Degree in Computer Science.Passionate about Blogging,Make Money and Web-Designing.Best Knowledge of HTML,PHP,.NET,C,C++ and other programming languages. Know More About Me...

Related Posts

0 Comments: