15 August Speech in Hindi - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण


दोस्तों आज हम आपके साथ 15 अगस्त का स्पीच शेयर कर रहे है | जिसका उपयोग आप अपने स्कूल, महाविद्यालय में कर सकते है |
15 August Speech in Hindi
15 August Speech in Hindi

15 August Speech in Hindi for students, teachers इसका इस्तमाल कर सकते है | 15 अगस्त भारत के हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस का दिन है। उसी दिन, भारत अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र हो गया। यही कारण है कि 15 अगस्त को, हम उत्साह और खुशी के साथ भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

यह भारत में एक राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, 15 अगस्त को, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों, ऐतिहासिक स्थानों और कुछ सार्वजनिक स्थानों में ध्वज फडकाया जाता है |

15 August Speech in Hindi

उपस्थित सज्जनो, शिक्षकगण और मेरे सहपाठियो! आज 15 अगस्त के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुझे कुछ कहने का अवसर प्राप्त हुआ है, इसलिए मैं आपसभी का आभारी हूँ।
हम हर साल इस दिन अपने देश की आजादी का उत्सव मनाते हैं। दो-ढाई सौ सालों की लम्बी ग़ुलामी से आज़ादी पाने में हमारे देश के लाखों लोगों की जानें गई हैं।
भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे कई शहीदों की कुर्बानी देकर हमारे देश को 1947 में आजादी मिल पाई।

“कहनी है एक बात हमें इस देश के पहरेदारों से।
सम्भल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से।“

बाहर के दुश्मन से ज़्यादा खतरनाक घर में बैठा गद्दार होता है। देश की स्वतंत्रताको नीलाम करने के हजारों प्रयत्न होते रहे हैं। आज इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमसब यह प्रण लें कि हम देश और इसकी एक अरब से अधिक जनता की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा किसी भी कीमत पर करेंगे।


इतना बोलते हुए मै अपना भाषण यही समाप्त करता हु । आपने मुझे यहाँ बोलने का अवसर दिया इसके लिए आप सभी का मै तहे दिल से धन्यवाद करता हु !

जय हिन्द, जय भारत !

Also Read:

Tags:
#15 august speech in english, marathi #swatantrata diwas in hindi #15 August Independence Day in Hindi | Independence Day (Swatantrata Diwas) Speech

15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में-Independence Day Speech In Hindi


15 अगस्त याने भारत का स्वतंत्रता दिन जिसका सभी भारतीय दिल से इंतजार करते है | आज हम आपके साथ 15 august speech in Hindi, speech on independence day in Hindi ,भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भाषण शेयर कर रहे है |

Independence Day Speech In Hindi
Independence Day Speech In Hindi

15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश ब्रिटिश की गुलामी से आज़ाद हुआ था| इसलिए उसी दिन से हर साल 15 अगस्त को पुरे भारत में इस दिन को स्वतंत्रता दिन के रूप में मानते है |


इस दिन के अवसर पर छात्रों के स्कूल एव कॉलेज में भाषण कॉम्पीटिशन होता है, इस कॉम्पीटिशन को जितने के लिए छात्र सबसे अलग और अच्छा भाषण चाहते है |

तो एसे में छात्र 15 august speech in Hindi, speech on independence day in Hindi यह सर्च करते है | इसलिए हम उन छात्रों के लिए यहाँ पर आपको भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भाषण यहाँ दे रहे है |

Independence Day Speech In Hindi-15 अगस्त पर भाषण

सभी अध्यापकगण,मुख्यअतिथी और मेरे प्यारे दोस्तों को मेरा प्रणाम ! सबसे पहले मेरी तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिन की शुभकामनाएं |

जैसे कि हम सभी जानते हैं, हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस कितना महत्वपूर्ण है। हम कभी नहीं भूल सकते कि इसी दिन को हमारा देश ब्रिटिश सरकार की गुलामी  से मुक्त हो गया और एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। आज हम यहाँ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए यहां इकठा हुए हैं।


यह दिन सभी भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के इतिहास में सुवर्णाक्षर द्वारा लिखा गया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सभी भारतीयों को संदेश देने के लिए 14 अगस्त, 1947 को भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया सो रही है, यह मध्यरात्रि से भारत की आजादी की शुरुआत होगी। स्वतंत्रता के सभी भारतीयों को शुभकामनाएं !

देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए कई महान वक्तियो ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है |

मै अब आपसे विदा लेता हु, और आपको धन्यवाद देता हु की आपने मेरा भाषण को ध्यान से सुना | और हमें यहाँ पर बोलने का मौका दिया इसके लिए भी धन्यवाद !
जय हिन्द ! वन्दे मातरम !

15 august speech in Hindi-speech on Independence Day in Hindi (200 Words)

speech on independence day in Hindi
speech on independence day in Hindi

सभी अध्यापकगण,मुख्यअतिथी और मेरे प्यारे दोस्तों को मेरा प्रणाम ! सबसे पहले मेरी तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिन की शुभकामनाएं |

आज हम यहाँ पर किसलिए इकठा हुए है, आप सभी जानते है | आज के इस स्वतंत्रता दिन के अवसर पर मै आपसे दो शब्द बताना चाहता हु, मुझे आशा है की आप मेरे ये दो शब्द शांति से सुनने की कृपा करेंगे |

आजादी के बाद आज भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस देश में विविधता में एकता है। सभी जातियों, धर्मों, पंथ, भाषा और निवासी की विविधता के बावजूद, सभी भारतीय अपने उत्साह को व्यक्त करते हैं कि हम एक हैं।
मै उन स्वतंत्रतावीरो को दिल से सलाम करता हु, जीनोने अपने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी | इसमें कई स्वतंत्रतावीरो का नाम आता है जैसे सुखदेव, भगतसिंग, बटुकेश्वर दत्त, मंगल पांडे आदि |

हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों और सभी नागरिकों के जुनून के भावुक प्रयासों के कारण इस महान सपने को देखने में सक्षम है। आज, हम स्वतंत्र रूप से सांस ले सकते हैं। हम अपने पूर्वजों के बलिदान कभी नहीं भूल सकते हैं। इसलिए उनको नमन करते हुए धन्यवाद देते हैं।

भारत हम सभी की मातृभूमि है। हम इस विशाल स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। हमारे देश के सामने कई गंभीर समस्याएं हैं, इसलिए उन समस्याओं को एकजुट होकर  सामना करने में सक्षम होना है |
इतना बोलकर मै अपना भाषण यही समाप्त करता हु, मुझे बोलने का अवसर दिया इसलिए सभी को धन्यवाद देता हु |

जय हिन्द! जय भारत !

दोस्तों अगर आपको यह 15 अगस्त पर भाषण पसंद आया है, तो इसको आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है |

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए-Happy Independence Day Shayari in Hindi


दोस्तों आज हम स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें शायरी आपको बताने वाले है | swatantrata diwas ki hardik shubhkamnaye.

swatantrata diwas ki hardik shubhkamnaye

सबसे पहले आपको और आपके परिवार जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए | आज का ए आजादी दिन हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है | आज हम आपको swatantrata diwas ki shubhkamnaye, sms, shayari, message, images in hindi शेयर करने जा रहे है |


इस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए आप अपने दोस्तों के साथ facebook, whatsapp पर शेयर कर सकते है |
भारत का स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day of India) , इंडिपेंडेंस डे ऑफ़ इंडिया हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है | 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिशो की गुलामी से आझाद हुआ था | इसलिए इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है|


इस दिन हमारे प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा लहराते है | पुरे देश वासियों को संभोधित करते है | स्कूल, कॉलेज, सरकारी ऑफिस में भी झंडा लहराते है | स्कूल में इस दिन अलग अलग कार्यक्रम लिए जाते है |

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए- Swatantrata Diwas Ki Shubhkamnaye

#अमर हुए देश प्रेमी
खुशनसीब होते है वो लोग,
जो इस देश पर कुर्बान होते है,
जान देके भी वो लोग अमर हो जाते है,
करते है, सलाम उन देश प्रेमियों को,
जिनके कारण इस तिरंगे का मान होता है |

#शहीदों के लिए sms
वो मंज़र भी बड़ा अजीब होता है,
जब कोई अपने देश के लिए शहीद होता है...
यूं तो हर किसी को ये मुकाम नहीं मिलता माही !
देश पे मर मिटने वाला बहुत खुशनसीब होता है...
जय हिन्द


ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हे कई
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता.
Happy Independence Day

Swatantrata diwas ki shubhkamnaye in hindi


गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा
चमक रहा आसमा में देश का सितारा
आजादी के दिन आओ मिलके करें दुआ
कि बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

#बलिदान

भूल न जाना भारत मां के सपूतों का बलिदान
इस दिन के लिए हुए थे जो हंसकर कुरबान
आजादी की ये खुशियां मनाकर लो ये शपथ
कि बनाएंगे देश भारत को और भी महान !!!
सांस का हर सुमन है वतन के लिए
जिन्दगी एक हवन है वतन के लिए
कह गई फ़ांसियों में फ़ंसी गरदने
ये हमारा नमन है वतन के लिए
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

swatantrata diwas ki badhai

अब तक जिसका खून न खौला
वो खून नहीं वो पानी है
जो देश के काम ना आये
वो बेकार जवानी है
बोलो भारत माता की जय

‘‘ये मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी’’
‘‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं…’’

15 August Ki Hardik Shubhkamnaye In Hindi
मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँ
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ !!


#15 अगस्त पर कविता - Independence Day Poem in Hindi

स्वतंत्रता दिवस जब आता है....
हम सब में जोश भर जाता है...
लाखों ने दी थी अपनी कुर्बानी...
कइयो ने न्योछावर कि अपनी जवानी...

वीरो ने लड़ी थी ये लड़ाई..
सदियों बाद हमें जीत मिल पाई...
कोई नहीं कर पायेगा उनकी भरपाई...
जिन्होंने आजादी कि लड़ाई में जान गवाई..

आज भी हमें याद है वो..
आजादी के लिए लड़े थे जो..
पर देश कि सरकार रही है सो..
आजादी का सही मतलब रहा है खो..

आमजनो कि आजादी रही है छीन..
बर्ताव हो रहा इनके साथ औरो से भिन्न..
आओ मिलकर एक ऐसा देश बनाए..
सब रहे खुशी से ऐसा परिवेश बनाए..


Independence day poem in hindi
जहा पढाया जाता केवल,
माँ की खातिर मर जाना,
जहा सिखाया जाता केवल,
अपना वचन निभाना,
जियो शान से मरो शान से,
जहा का है कौमी गाना,
बच्चा बच्चा पहने रहता, जहा शहीदों का बना,
उस धरती के अमर सिपाही, पीठ दिखाना क्या जाने,
मेरे देश के लाल हठीले शीश झुकाना क्या जाने |