ओटीपी क्या होता है ? OTP Code Kya Hota Hai

OTP code kya hota hai, One Time Password (OTP) क्या है? ओटीपी कोड क्या है | ओटीपी का मतलब क्या होता है?

ओटीपी क्या होता है ? OTP Code Kya Hota Hai

आज के इस इन्टरनेट के दुनिया में अगर आप OTP इस शब्द से वाकिफ नहीं है, तो आप इस इन्टरनेट की दुनिया में सबसे पीछे है | आपको OTP इस शब्द का दिन में एक बार तो सामना करना पड़ता है | OTP जिसकी जरुरत हमे अकाउंट बनाते समय, इन्टरनेट बैंकिंग के लिए जरुरत पड़ती है | आज के इस इन्टरनेट की दुनिया में इसका प्रयोग हर जगह किया जाता है |यह शब्द आपको इन्टरनेट, मोबाइल हर जगह देखने को मिलेगा |

लेकिन क्या आप OTP code के बारे में जानते है ? की OTP क्या होता है ? आज इसी पोस्ट में OTP से जुडी पूरी जानकारी आपको देने वाले है |

One Time Password (OTP) Code Kya Hota Hai?

OTP full form: ओटिपी जिसका पूरा फुल फॉर्म होता है: वन टाइम पासवर्ड याने एक समय का पासवर्ड याने एक समय पर इस्तमाल होने वाला पासवर्ड |

one time password एक security code होता है, जो कुछ समय के लिए ही vaild होता है, और एक ही बार इसका इस्तमाल हो सकता है |

one time password 6,4 या फिर 10 digit तक का हो सकता है | लेकिन अक्सर ज्यादा जगह पर 6,4 digit का ही OTP इस्तमाल किया जाता है |

OTP के जरिए user की security को double layer से प्रोटेक्ट किया जाता है |OTP से user की security को strong बनाया जाता है |

जब हम किसी साईट जैसे flipkart, amazon जैसी साईट पर कोई सामान खरीदते है, और उसका फाइनल payment करने के लिए अपने ATM कार्ड की डिटेल्स डालते है, तभी उस समय आपके register mobile नंबर पर एक message आता है, जिसमे कुछ अंक होते है, उसी को OTP कहा जाता है | अगर हम वही code डालेंगे तो ही payment sucess होता है |

OTP की जरूरत क्या है? OTP क्यों इस्तमाल किया जाता है ?

OTP हमारे नार्मल पासवर्ड से अलग होता है | जिसका इस्तमाल यूजर के security के लिए किया जाता है | जब भी हम कही पर अकाउंट बनाते है, तब हम वहा अपना यूजर name और password तैयार करते है |

लेकिन अगर किसी कारण वश आपका user name और पासवर्ड किसी को पता लग जाए या फिर हैक हो जाए तो आपका सारा डाटा वो चुरा लेगा | आपके अकाउंट का गलत इस्तमाल कर लेगा | लेकिन वही अगर अकाउंट लॉग इन करते वक्त उसको user name और password के साथ OTP पूछा जाएगा तो वो आपके अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पायेगा | क्यों की OTP सिर्फ आपके register मोबाइल नंबर पर ही आएगा |

OTP का इस्तमाल e-commerce वेबसाइट, internet banking, सभी प्रकार के पैसो के ऑनलाइन लेनदेन में किया जाता है |

OTP के कारण हमारा Gmail, internet banking, ATM Card के ऑनलाइन लेनदेन सुरक्षित रहते है |

OTP सिर्फ एक बार इस्तमाल किया जा सकता है | इस वजह से यह हमारे अकाउंट को और भी सिक्योर रखने में मदद करता है |


OTP का इस्तमाल कहा कहा होता है?

1.Internet banking के लिए : बैंक के सभी ऑनलाइन लेनदेन में otp का प्रयोग होता है |

2.Mobile Wallet : जितने भी मोबाइल वॉलेट है, जैसे free charge, paytm, mobikwik, truebalance,आदि पर Transaction करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है |

3.E-commerce Website: amazon, flipkart, paytmmall जैसी शौपिंग वेबसाइट पर फाइनल payment करते समय भी ओटीपी का इस्तमाल किया जाता है |

4.Social Media/Email account: जितने भी सोशल मीडिया अकाउंट है, जैसे फेसबुक, जीमेल इनमे हम 2 step वेरिफिकेशन शुरू कर सकते है | जिसमे लॉग इन करने के लिए OTP की जरुरत पड़ती है |

OTP कैसे प्राप्त करे ? OTP कैसे मिलेगा :

What is mobile otp number| How do i find my otp code | hamara otp number kya hai

मेरा otp मुझे कैसे मिलेगा | बहुत से लोगो के मन में यह सवाल होता है, की मुझे मेरा otp कैसे प्राप्त होगा |

इसका सिंपल जवाब है, OTP रजिस्टर मोबाइल नंबर पर या फिर register ईमेल पर आता है | इसलिए आपको OTP मोबाइल में message के द्वारा या फिर ईमेल पर मेल के द्वारा प्राप्त होगा |

कही कही पर OTP voice कॉल के जरिए भी मिल सकता है | ओटीपी सिर्फ कुछ समय के लिए ही valid होता है, इसलिए इसको दिए गए टाइम में ही इस्तमाल करना होता है |

Otp Password Example: 1589

तो दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में जाना की ओटीपी क्या होता है ? ओटीपी code कैसे प्राप्त होता है और OTP का इस्तमाल किसलिए किया जाता है |

OTP से जुड़ा अगर आपका कोई सवाल है, तो आप निचे कमेंट में हमे निचे पूछ सकते है |


Previous Post
Next Post

Completed Master Degree in Computer Science.Passionate about Blogging,Make Money and Web-Designing.Best Knowledge of HTML,PHP,.NET,C,C++ and other programming languages. Know More About Me...

Related Posts

0 Comments: